आरा, मई 4 -- - शादी समारोहों के लिए लगाए गए टेंट पंडाल भी उखड़े, पानी और कीचड़ से आयोजक परेशान - खरीफ व रबी फसल की बर्बादी से अभी उबर नहीं पाए थे किसान कि गरमा मक्का एवं मूंग की क्षति से कमर टूटी - मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आंधी, बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी - बेमौसम आंधी-बारिश से उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, पारा गिरा आरा, हमारे संवाददाता। जिले भर में एक सप्ताह में दूसरी बार सोमवार की शाम आई तेज आंधी और गरज के साथ बारिश से आम और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं आमजन जीवन बेहाल हो गया। बेमौसम आंधी एवं बारिश के कारण पारा गिरने से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों तक आंधी, बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इस सप्ताह के बीते बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश से आम, मू...