एटा, जनवरी 28 -- कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। कस्बा में बिजली आपूर्ति के लिए रखा 250 केवीए ट्रांसफार्मर से चोर तेल, कॉपर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। हैरानी की बात है कि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी चोरी की घटना है। ट्रांसफार्मर में चोरी के बाद कई मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई है। इसके चलते लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। लाइनमैन शिवम कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को में चोरों ने मोहल्ला गड़रियान में रखे 250केवीए के ट्रांसफार्मर से लाखों रुपये का कीमती सामान चुरा कर ले गएऔर खाली खोखा मौके पर छोड़ कर चले गए। बुधवार सुबह जब पता लगा तो विभागीय कर्मचारी व पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रान्सफार्मर से चोरी के बाद कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। कसबा राजा का रामपुर क्षेत्र में लगातार ट्रान्सफर से चोरी की दूसरी घटना हुई है। इससे पहले अस्पताल के स...