गोपालगंज, जुलाई 24 -- पंचदेवरी प्रखंड के सरकारी और निजी विद्यालयों में यू-डायस प्लस पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों में मिली त्रुटियों को एक सप्ताह के अंदर सुधारने का निर्देश दिया गया है।

निर्देश जारी प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास कुमार ने सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और निजी विद्यालयों के संचालकों को इस संबंध में पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। निर्देश में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यू-डायस प्लस पोर्टल पर अपलोड किए गए डाटा में कई गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। इससे राष्ट्रीय मानकों के अनुसार विद्यालयों की सही स्थिति का आकलन करने में परेशानी होती है और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही प्रखंड की शैक्षणिक व्यवस्था की छवि पर भी प्रतिक...