इटावा औरैया, मई 21 -- महेवा। ग्राम पंचायत बम्होरा हुमायूंपुर के मजरा टिलीटिला में नमाम गंगे योजना के तहत बनी पानी की टंकी की सप्लाई घरों में न पहुंचने की शिकायत की गयी है। मामले में जल निगम के एई ने अपनी टीम के साथ ग्राम टिलीटिला में जाकर मौके पर निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- कई पंचायतों में नहीं मिल रही नल जल की सुविधानिरीक्षण का विवरण उन्होंने संबंधित ठेकेदार को सभी घरों को चिन्हित कर योजना से जोड़ने के निर्देश दिये। घरों में एक सप्ताह के अंदर पानी की टोटी पहुंचने के दिशा निर्देश दिए जिन घरों में अभी तक पानी नहीं पहुंच रहा है तथा टंकी पर रहने वाले ऑपरेटर से पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू रखने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर नहर की क्रॉसिंग के बाद नहर के उस पार वाले ग्रामों में भी पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इस ...