बस्ती, मई 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। गोशालाओं में हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए शासन व प्रशासन गंभीर है। जिले के सभी चारागाह की भूमि की तलाश की जा रही है। चारागाह की जमीन को पास के गोशाला से संबद्ध करने का विचार चल रहा है, जिससे वहां पर पशुओं के लिए हरा चारा उगाया जा सके। लेकिन जिले में तमाम गोचर भूमि पर अवैध कब्जा है। डीएम ने सभी गोचर भूमि के संबंध में आख्या मांगते हुए उसकी वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट देने को कहा है। सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने एसडीएम सदर, रुधौली, हर्रैया, भानपुर को लिखे पत्र में शासन के निर्देश पर जनपद में गोआश्रय स्थलों में हरा चारा की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। यह भी पढ़ें- छुट्टा घूमने वाले गोवंशों को पहुंचायें गौशाला इस संबंध में जनपद स्तरीय गो संरक्षण की बैठक में डीएम ने भी निर्देश दिया था। डीएम ने निर्देश दिया था...