गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने शहर की सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने 14 हजार 359 चालान काटकर एक करोड़ 67 लाख रुपये से ज्यादा का भारी जुर्माना वसूला है। इनमें गलत दिशा में चलने, बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट के सबसे ज्यादा चालान शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देश पर यह सख्ती बरती जा रही है ताकि सड़क हादसों पर पूरी तरह से लगाम लग सके। सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इन मुख्य रास्तों पर कैमरों और आधुनिक ड्रोन तकनीक की मदद से तेज रफ्तार और गलत लेन में चलने वालों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के त...