पलामू, जून 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत आयुष सीएचओ और अन्य कर्मियों का वेतन भुगतान एक सप्ताह में कर दिया जाएगा। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उमेश चंद्र भास्कर ने बताया कि आयुष विभाग के कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए राज्य की ओर से मिलने वाली डीआरई प्राप्त हो चुका है। वेतन भुगतान होते ही कार्ययोजना के अनुसार कार्य को गति दिया जाएगा। गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग में ही राज्य की ओर से भुगतान होने वाली राशि का विवरण बता दिया गया है। भुगतान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पूरी प्रक्रिया में लगभग एक सप्ताह लग सकता है। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह के अन्दर आयुष सीएचओ का होगा वेतन भुगतान राज्य निदेशक ने डीएएमओ को निर्देशित किया है कि राशि भुगतान होते ही 36 सीएचओ, 30 योगा इंस्ट्रक्टर स...