पाकुड़, जून 8 -- उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिले में संचालित होटल, लॉज एवं अतिथि गृहों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह में निजी संस्थान कराएं अपना फायर ऑडिट, प्रशासन गंभीरनिरीक्षण टीम अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, कार्यपालक दण्डाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी तथा जिला अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, जल उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक अग्निशमन संसाधनों की विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई...