बलिया, फरवरी 17 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के लोहटा गांव के पास मिले अज्ञात युवक की शव की पहचान एक सप्ताह बाद भी नहीं हो सकी है। वैसे पीएम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि भी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि सोशल मिडिया और अन्य माध्यमों से शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। इलाके के लोहटा गांव से कुछ दूर पहले संवरा-लोहटा-नत्थूपुर मार्ग पर स्थित एक पुलिया के पास 10 फरवरी की सुबह युवक का शव पड़ा हुआ था। कुछ लोगों की नजर पड़ी तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की चाकू से हत्या कर चेहरे को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया था। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.