एक सप्ताह बाद भी आलम के हत्यारों तक नहीं पहुंची पुलिस
बाराबंकी, मई 13 -- जैदपुर। एक सप्ताह पूर्व सड़क किनारे मिले आलम के शव के मामले में पुलिस अभी भी हत्यारों की लकीर पर डंडा पटक रही है। हालांकि इलाकाई पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी खंगाली जा रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बता दें कि जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बलछत निवासी आलम (35) का शव गत सप्ताह बुधवार की रात ग्राम टेरा गांव में सड़क के किनारे पड़ा मिला था। मृतक के शरीर व सिर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आलम को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया था। पुलिस ने लिखापढ़ी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में मृतक के सिर व शरीर में काफी चोटें आई थी। मृतक की पत्नी शमा ने अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दो लोगों को खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.