एक सप्ताह बाद बिना रुकावट मिलेगा पानी
गिरडीह, मई 31 -- बिरनी। शनिवार को पेशम पानी टंकी से सुचारू रूप से पानी सप्लाई को लेकर विभाग के एई एवं जेई की उपस्थिति में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की गई। इस दौरान पेशम पंचायत के मुखिया रागिनी सिन्हा एवं गादी पंचायत के मुखिया गुलावती देवी मुख्य रूप से उपस्थित रही। बताया कि पिछले एक माह से पानी का सप्लाई नहीं हो रहा था। आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि पेशम गादी जलापूर्ति योजना से संबंधित जितनी भी समस्याएं है, उसे एक सप्ताह के अंदर निराकरण कर बिना रुकावट के जलापूर्ति शुरू की जाएगी। इस दौरान जेएमएम प्रखंड कोषाध्यक्ष बहादुर कुशवाहा, दिनेश कुमार यादव, गुड्डू सिन्हा, गादी एवं पेशम पंचायत के सभी जल सहिया, विनय कुमार वर्मा, भगीरथ राणा, पप्पू सिंह, संतोष पंडित, एकलाल महतो, मांझी तुरी, महेंद्र यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.