मैनपुरी, जून 6 -- एक सप्ताह की राहत के बाद मैनपुरी में गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जबकि दोपहर होते-होते आसमान से मानो आग बरसने लगी। बढ़ती गर्मी के चलते अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, बाजारों से भी दोपहर के समय रौनक गायब दिखी। शनिवार को जनपद का मौसम एकदम बदल गया। 29 मई से पहले पड़ने वाली भीषण गर्मी की तरह ही शनिवार का दिन रहा। भीषण गर्मी और लू जैसे हालात के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर दिखे। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह बाद फिर तपने लगा जिले का मौसम, तापमान 42 पार दोपहर के समय शहर की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं बाजारों की रौनक भी गायब नजर आई। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर और चेहरे क...