एक सप्ताह बाद नाले में मिला लापता बाउंसर का शव
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। चिल्ला गांव से एक सप्ताह पहले लापता बाउंसर अजय डेढ़ा का शव कौशांबी के पास नाले से बरामद हुआ है। अजय 24 सितंबर की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद ऑटो से घर लौट रहा था। रास्ते में उसने पत्नी को ऑटो की फोटो भेजी थी। इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। अब शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए ऑटो चालक पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अजय चिल्ला गांव में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह नोएडा के एक बिल्डर के यहां बाउंसर था। 24 सितंबर की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह ऑटो से घर लौट रहा था। उसने पत्नी को ऑटो की तस्वीर भेजी थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने 26 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.