कन्नौज, मार्च 25 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम सौसरापुर में एक सप्ताह पहले हुए विवाद में पिता व उसके दो पुत्र घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।घटना के सम्बंध में ग्राम सौसरापुर निवासी मुस्ताक पुत्र समद खां ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 18 मार्च की शाम गांव के बबलू उर्फ शहनूर के बच्चों के कहा सुनी हो रही थी। जब उसने बच्चो को लडने से मना किया, तो इसी दौरान बबलू उर्फ शहनूर, नवी हसन उर्फ बज्जू लाठी डंडे लेकर उसे व उसके पुत्र अरशद तथा हुसैन को गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसे व उसके पुत्रों पर हमला कर दिया। जिसमें पुत्र अरशद तथा हुसैन गम्भीर रूप से घायल हो गए। भीड़ आ जाने पर यह लोग धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने बताया घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।...