उन्नाव, अगस्त 6 -- अचलगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुपासी गांव के रहने वाले 30 वर्षीय शिवम पाल पुत्र स्व. राम विलास की सऊदी (खाड़ी देश) में एक सप्ताह पहले इलाज दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसका शव भारत लाने के लिए परिजनों ने शासन प्रशासन व नेताओं से लेकर सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगा रहे है। परिजनों ने बताया कि शिवम पाल सात महीने पहले सऊदी गया था। यहां एक मोबाइल की दुकान में काम करता था। इससे 2 साल पहले भी वह बतौर चालक अरबी बीजा पर वहां नौकरी की और वहां से लौट कर घर आया था। मौजूदा समय उसकी तबियत खराब होने से अस्पताल में इलाज दौरान 30 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी। शव अस्पताल से विभिन्न औपचारिकताओं के पूर्ण होने के बाद ही निकलेगा और दूतावास के माध्यम से ही भारत आएगा। घटना की सूचना वहां पर रह रहे एक संबंधी से मिली थी। उसके बाद से ...