उन्नाव, जून 11 -- बांगरमऊ। घूरे टोला में बुधवार को दिनभर इस बात की चर्चा रही कि एक सप्ताह पहले मंदिर में हुए भंडारे और लाउडस्पीकर को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद ही संत के हत्या की पटकथा तैयार कर ली गई थी। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस जांच में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर ही निष्कर्ष निकाला जाएगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, संत के घर और निर्माणाधीन मंदिर के आसपास बमुश्किल 10-12 हिन्दुओं के घर हैं। बाकी दूसरे वर्ग की आबादी है। यह भी पढ़ें- मंगल को किया था भंडारा, उसी दिन मारा निर्माणाधीन मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर मस्जिद है। गत मंगलवार को संत ने निर्माणाधीन मंदिर में भंडारा और भजन-कीर्तन कराया था। कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन की लाउडस्पीकर से गूंजती आवा...