एक सप्ताह धर्मशाला से चलेगी सुक्खू सरकार; कर्ज-चिट्टा और गारंटियों पर घेरेगी भाजपा, आज से शीतकालीन सत्र
शिमला, नवम्बर 16 -- हिमाचल प्रदेश की राजनीति का केंद्र अगले छह दिन कांगड़ा जिला का मुख्यालय धर्मशाला रहेगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज सोमवार से तपोवन में शुरू हो रहा है। दोपहर बाद दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। सत्र के दौरान प्रदेश की आर्थिक स्थिति, बढ़ता कर्ज, कानून-व्यवस्था, चिट्टा तस्करी, चुनावी गारंटियां और कर्मचारियों व पेंशनरों की लंबित देनदारियां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के प्रमुख मुद्दे बन सकते हैं। भाजपा इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगी, जबकि कांग्रेस बीबीएमबी बिजली बंटवारे पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले और प्रदेश के वित्तीय हितों के मुद्दे पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी में है। 21 नवंबर तक चलने वाले इस सत्र में छह बैठकें होंगी। इस दौरान करीब एक दर्जन विधेयक भी सदन में पेश किए जाने की संभावना है। सत्र के हंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.