दरभंगा, अप्रैल 5 -- घनश्यामपुर। प्रखंड की नगर पंचायत पाली के एक निजी स्कूल के प्रांगण में रविवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की बैठक हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रंजीत मिश्र ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पांच से 12 अप्रैल तक चलने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को पूरे नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाएं। इस दौरान पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तय कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...