एटा, अप्रैल 3 -- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी नौ अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस संभावित मौसम परिवर्तन को देखते जिला कृषि अधिकारी ने जिले के किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में रबी फसलों की कटाई का कार्य प्रगति पर है, ऐसे में असमय वर्षा से फसलों को नुकसान होने की आशंका रहती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए फसल की कटाई को आगामी एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दें, जिससे फसल को भीगने एवं खराब होने से बचाया जा सके। उन्होंने कि वर्षा के बाद जब मौसम सामान्य एवं शुष्क हो जाए, तब ही फसल की कटाई करें। कटाई के तुरंत बाद मड़ाई का कार्य पूर्ण कर लें। इसके साथ ही...