बोकारो, जून 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने कैंप-2 स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली व अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की। डीसी ने सभी पंजी व अभिलेखों को एक सप्ताह के भीतर अपडेट, सुव्यवस्थित व संधारित करने का निर्देश दिया। पंजी व अभिलेखों के रखरखाव पर डीसी ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के बाद डीसी ने कार्यालय में कार्यरत कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी ली। उन्होंने क्रम वार उपस्थिति पंजी, रोकड़ बही, निर्गत पंजी, वेतन पंजी, कर्मियों के कार्य आवंटन से संबंधित अभिलेख, आवंटन पंजी, इंडेक्स पंजी सहित विभिन्न कार्यालयीय पंजी एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उपस्थिति सु...