बागेश्वर, दिसम्बर 15 -- रविवार को गरुड़ बाजार में हुई कार दुर्घटना के मामले में तहसीलदार निशा रानी व लोनिवि के सहायक अभियंता गोविंद नाथ ने बाजार का दौरा किया। तहसीलदार ने लोनिवि को निर्देश दिए कि दुर्घटना सम्भावित स्थानों पर तत्काल पैराफिट लगाने का कार्य शुरु किया जाए। इधर लोनिवि के सहायक अभियंता गोविंद नाथ ने बताया कि जिस स्थान पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी वहां पर पैराफिट लगाने के लिए स्पेस कम है। बताया कि दो सप्ताह के भीतर एच रेलिंग लगाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...