देवरिया, मई 28 -- देवरिया, निज संवाददाता जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से जनगणना के घर घर सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी तहसीलदारों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल चार्ज लेकर जनगणना कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में लापरवाही पर 100 शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन रोकाकार्य की समयसीमा डीएम ने दिया कि घर-घर सर्वेक्षण व मकान सूचीकरण का कार्य हर हाल में एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाय। जो कर्मचारी चार्ज लेने अथवा कार्य करने में लापरवाही एवं हीलाहवाली करेंगे, उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने तहसीलवार प्रगति, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा कार्य की स्थिति की जानकारी ली।सख्त कार्रवाई की चेतावनी उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी समय से कार्य प्रारंभ नहीं ...