बिहारशरीफ, जून 6 -- खबर का असर एक सप्ताह के अन्दर अम्बेडकर चौक से हटेगा अतिक्रमण चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत के अम्बेडकर चौक का जायजा एडीएम लखिन्दर पासवान, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर और सीओ राजेंद्र प्रसाद राजीव ने लिया। इस दौरान सांसद के क्षतिग्रस्त शिलापट्ट और आसपास हुए अतिक्रमण का निरीक्षण किया गया। सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गईं दुकानों को हटाने का निर्देश दिया गया कुछ दिन पहले ही आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में अतिक्रमण के संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गयी थी। खबर छपने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने दुकानदारों को एक सप्ताह के अंदर खुद से दुकानें हटा लेने का अल्टीमेटम दिया है। यह भी पढ़ें- डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण कार्यपालक अधिकारी अमित ठा...