कटिहार, जनवरी 3 -- कटिहार। पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर्गत अंगीभूत एवं एफिलिएटिड महाविद्यालय एक सप्ताह की छुट्टी के बाद 2 जनवरी को खुल गये। महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों की चहल-पहल थी। शिक्षक और कर्मचारी एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे थे। गौरतलब है कि 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक सभी महाविद्यालय बंद थे। शहर में डीएस कॉलेज, केबी झा कॉलेज और एमजेएम महिला कॉलेज पूर्णिया विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई है और सीताराम चमडिया डिग्री कॉलेज एफिलिएटिड है। चारों महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की चहल पहल थी। वर्गों का संचालन शुरू हो गया है। डीएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर अनवर हुसैन ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा चतुर्थ वर्षीय यूजी प्रोग्राम सत्र 2023- 27 सीबीसीएस अंतर्गत पांचवें सेमेस्टर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.