देवघर, मार्च 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर थाना की पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर चोरी सहित अन्य कई आरोप हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच और अनुसंधान कर रही है। आरोपी से पूछताछ कर उसके कृत्यों और अन्य संभावित मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...