नई दिल्ली, मार्च 20 -- मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष और इजरायल-अमेरिका बनाम ईरान की जंग के बीच भारत ने अपनी सधी हुई कूटनीति से एक बड़ी सफलता हासिल की है। जब पूरी दुनिया की नजरें युद्ध के मैदान पर टिकी थीं, तब भारतीय विदेश मंत्रालय के गलियारों में छिपी एक खामोश कूटनीति ने देश को एक बड़े आर्थिक और ऊर्जा संकट से उबार लिया। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की वर्चुअली नाकेबंदी के बावजूद भारत अपने दो एलपीजी (LPG) टैंकरों को सुरक्षित निकालने में कामयाब रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरी कहानी की शुरुआत मार्च की शुरुआत में हुई, जब अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। एक तरफ पश्चिमी देश इस घटनाक्रम को देख रहे थे, वहीं भारत ने एक साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.