नई दिल्ली, मई 30 -- Rohit Sharma: आईपीएल 2025 के जीटी वर्सेस एमआई एलिमिनेटर मैच में रोहित शर्मा ने एक ही शॉट ने आईपीएल में दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एक तरफ उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के पूरे किए। वहीं, दूसरी तरफ रोहित के आईपीएल में 7000 रन भी पूरे हो चुके हैं। अब आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में रोहित शर्मा से आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं। वहीं, रनों के मामले में भी रोहित दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित से आगे यहां पर अब विराट कोहली हैं। रोहित 50 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर उनका कैच राशिद खान ने पकड़ा। रोहित ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। अब बस क्रिस गेल आगेरोहित ने आईपीएल का तीन सौवां छक्का राशिद खान की गेंद पर लगाया। मुंबई इंडियंस का नौवां ओवर फेंकने के लिए राशिद खान आए थे। इस ओवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.