बगहा, फरवरी 12 -- योगापट्टी,एक संवाददाता। सरकार भले ही शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दावे कर रही हो,लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। योगापट्टी प्रखंड के कई सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी से बच्चों का भविष्य अंधेरे में नजर आ रहा है। सिसवा बैरागी पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय निमुईया में 280 छात्र नामांकित हैं,लेकिन पढ़ाने के लिए मात्र चार शिक्षक हैं। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना भी मुश्किल है। स्थिति और गंभीर राजकीय प्राथमिक विद्यालय जंगबहादुर यादव के टोला में है,जहां 74 बच्चों की पढ़ाई सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रही है।एकमात्र शिक्षक को पढ़ाई के साथ-साथ मध्याह्न भोजन,कागजी कार्यवाही और अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं।नतीजतन बच्चों को अंग्रेजी,हिंदी,गणित और विज्ञान जैसे विषयों की...