कोडरमा, मार्च 8 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि प्रखंड के बंगाखलार पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय लेवड़ा शनिवार को पूरे दिन बंद पाया गया, जबकि अवकाश की कोई घोषणा भी नहीं है।शनिवार को जब कुछ ग्रामीण विद्यालय पहुंचे तो स्कूल के सभी कमरों के गेट बंद मिले। इस दौरान कई बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने के बजाय सड़क और आसपास के स्थानों पर धूप में खेलते नजर आए। ग्रामीणों ने जब बच्चों और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि उस दिन शिक्षक स्कूल नहीं आए थे, जिसके कारण विद्यालय बंद रहा।विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोइया ने भी बताया कि शिक्षक ने फोन कर पहले ही सूचना दे दी थी कि वे शनिवार को स्कूल नहीं आएंगे। इसी कारण उस दिन बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन भी नहीं बनाया गया।ग्रामीणों के अनुसार इस विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होती है और पूरे...