बेगुसराय, मार्च 6 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी के तीन प्रतिष्ठानों पर शुक्रवार को पटना से आयी इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की। इससे व्यवसायियों में हड़कंच मचा रहा। यह छापेमारी कर्पूरी स्थान के समीप, पावर हाउस रोड के शिव मंदिर के समीप व कपस्या के समीप एक प्रतिष्ठान में की गयी। छापेमारी दो बजे दिन से शुरू हुई। तीन वाहनों से पहुंची इनकम टैक्स की टीम सबसे पहले कर्पूरी स्थान स्थित प्रतिष्ठान को अपने कब्जे में लिया। उसके बाद लगातार अन्य दो जगहों पर छापेमारी टीम पहुंची। छापेमारी टीम ने प्रतिष्ठान के अंदर कई फाइलों को खंगाला। छापेमारी के बाद प्रतिष्ठान में शटर गिरा दिया गया। प्रतिष्ठान के अंदर सुरक्षाकर्मियों को बाहर से तैनात किया गया जबकि अंदर अधिकारी फाइलों को खंगालते रहे। समाचार प्रेषण तक इनकम टैक्स टीम के द्वार...