एक वॉटर कूलर के भरोसे पांच सौ लोग
बांदा, जून 12 -- पहाड़ी। सीएचसी पहाड़ी में सिर्फ एक ही वॉटर कूलर के भरोसे मरीजों व तीमारदारों को पानी पीना पड़ रहा है। यहां पर रोजाना औसतन करीब चार सौ मरीज ओपीडी में आते है। इसके अलावा भर्ती मरीज भी होते है। करीब आधा दर्जन प्रसूता रोजाना पहुंचती है। इस तरह करीब साढ़े चार सौ लोगों का रोजाना अस्पताल में आवागमन होता है। इसके साथ ही स्टाफकर्मी भी इसी वॉटर कूलर से पानी पीते है। प्रसव वार्ड ऊपरी मंजिल में है। वॉटर कूलर नीचे लगा होने से महिलाओं को पानी के लिए दिक्कतें होती है। एक वॉटर कूलर होने की वजह से कभी-कभी भीड़ लगने से लोगों को पानी के लिए इंतजार भी करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.