पूर्णिया, सितम्बर 19 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार एवं फॉरेस्ट ऑफिसर रवि कुमार ने पौधा लगाकर एक वृक्ष मां के नाम सेवा पर्व अभियान की शुरुआत की। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक यह अभियान देश भर में चलाया जा रहा है। इस संबंध में फॉरेस्ट ऑफिसर रवि कुमार ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। आज बनमनखी अनुमंडल कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर इसकी शुरुआत की जा रही है। वृक्षारोपण के बाद अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना पृथ्वी पर जीवन असंभव है। हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। इसके लिए अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...