पेरिस, अक्टूबर 18 -- 6 अक्टूबर 2026 की दोपहर पेरिस की सड़कों पर तनाव चरम पर था। स्टूडेंट्स का एक बड़ा समूह प्रदर्शन कर रहा था। अचानक दंगा पुलिस आगे बढ़ी। उसी समय सेंट-डेनिस (पियरेफिट-सुर-सीन) के 53 साल के मेयर बैली बगायोको भीड़ में खड़े थे। उन्होंने न तो अपना आधिकारिक मेयर वाला तीन रंग का सैश पहना था, न ही कोई खास सुरक्षा। उनके शरीर पर सिर्फ एक शार्प ग्रे सूट और हल्के बैंगनी रंग की टाई थी। जब पुलिस और युवा प्रदर्शनकारियों के बीच दूरी कम होने लगी, तो बगायोको अचानक आगे बढ़े। उन्होंने अपनी दोनों बाहें पूरी तरह फैला दीं और जोर से चिल्लाए- रुको! कुछ ही सेकंड बाद पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले उन पर गिर पड़े। जो कैमरे में कैद हो गया। बताया जाता है कि यह वीडियो कुछ ही घंटों में TikTok और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। स्टूडेंट्स ने उन्हे...