संभल, अगस्त 25 -- राजकीय महाविद्यालय में बीए और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के एक ही विषय में बैक आने का मामला तूल पकड़ने लगा है। छात्रों की समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की हयातनगर इकाई ने आवाज उठाते हुए मंगलवार को महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से कुलपति के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बीए द्वितीय सेमेस्टर के परिणामों की दोबारा जांच कराने तथा किसी भी तकनीकी या अन्य त्रुटि के सामने आने पर तत्काल सुधार की मांग की गई। अभाविप ने कहा कि अनुचित या तकनीकी कारणों से बैक दर्शाए गए विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनः सत्यापन कराया जाए। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बैक आने वाले विद्यार्थियों को विषयवार और स्पष्ट कारण की जानकारी दी जाए। ...