भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में यदि कोई छात्र किसी एक विषय में फेल होता है तो इस विषय को पास करने अधिकतम तीन मौके मिलेंगे। सीबीएसई की अधिसूचना के अनुसार तीन परीक्षा के बावजूद एक विषय में पास नहीं हो पाता है तो उसे उसी कक्षा में दोबारा पढ़ाई करनी होगी। वहीं परीक्षा में प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा फिर से देनी होगी। इस वर्ष कक्षा 10वीं की दो बोर्ड परीक्षा होगी। पहली परीक्षा जारी है। फेल छात्रों को पहला मौका मई में होने वाली दूसरी परीक्षा में मिलेगा। दूसरा मौका जुलाई में आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में दिया जाएगा। सीबीएसई के जिला समन्वयक सुमंत कुमार के अनुसार इस नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के अवसर मिलेंगे। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.