बेगुसराय, जुलाई 22 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव में मंगलवार की रात एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतका सूजा पंचायत के भर्रा गांव निवासी रोहित पासवान की पत्नी रानी कुमारी थी। जबकि डंडारी थाना के बलहा गांव निवासी छोटन पासवान की पुत्री। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायका वालों ने लगाया हत्या का आरोपदहेज का आरोप मृतका के मायके वालो ने दहेज नहीं देने पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर रानी को फांसी लगाकर हत्या कर दी गयी है। उन्होंने बताया...