भदोही, मई 31 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही आठ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में एक वाहन को सीज किया। साथ ही 160 दो पहिया तथा 19 चार पहिया सहित कुल 179 वाहनों का चालान किया। लगे हाथ एक लाख 78 हजार छह सौ रूपये का समन। भदोही कोतवाली के एसआई राजेंद्र प्रसाद ओझा ने वारंटी अर्जुन गिरी निवासी सेवापुर को गिरफ्तार किया। उधर, सुरियावां पुलिस ने छतरीपुर से दो, चौरी ने दुरासी से चार, दुर्गागंज ने कुंभापुर से दो लोगों के साथ ही कुल आठ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...