मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता । नया रामनगर थाना की पुलिस ने वारंटी नया रामनगर गांव निवासी संतोष तांती को सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा ने बताया कि संतोष तांती केस का अभियुक्त है, जिसके विरूद्ध कोर्ट से वारंट निर्गत था। सोमवार को वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। ---------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...