बिजनौर, अगस्त 25 -- दो दिन पूर्व मोहल्ला मीठा शहीद में एक पक्ष द्वारा छुरी मारकर तीन लोगों को घायल करने की घटना के मामले में किरतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला मीठा शहीद निवासी हाजी कुदरतुल्ला कुरैशी ने थाना किरतपुर में तहरीर देकर आरोपी मोहम्मद आबिद, आरिफ, जावेद और बाबू कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों ने वादी के पुत्र अमजद, अदनान, सनाउल्ला, पौत्र शादान तथा नवासे उमैर पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। मुकदमे में वांछित अन्य आरोपी मोहम्मद आबिद, आरिफ और बाबू कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...