एक वर्ष से शोपीस बना पश्चिमशरीरा चौराहे पर लगा सीसीटीवी कैमरा
कौशाम्बी, मई 26 -- पश्चिमशरीरा कस्बे के सबसे व्यस्त चौराहा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लगाया गया सीसीटीवी कैमरा पिछले एक साल से बंद पड़ा है। कैमरे के खराब होने से चौराहे की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और यह केवल शोपीस बनकर रह गया है। इससे राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पश्चिमशरीरा कस्बा क्षेत्रीय प्रमुख बाजारों में से एक है। स्थानीय लोगों के अनुसार चौराहे पर बढ़ते यातायात दबाव और आए दिन होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से कैमरा लगाया गया था। कैमरा लगने के बाद संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में आसानी हो गई थी। यह भी पढ़ें- ढोलना चौराहा पर तीसरी आंख से निगरानी, सीसीटीवी लगे इतना ही नहीं आवश्यकता पड़ने पर फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा सकती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.