रांची, जून 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ एवं भाजपा रांची पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो धीरज ने मंगलवार को सिल्ली के रामडेरा में निर्मित विद्युत ग्रिड स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह ग्रिड पिछले एक वर्ष से संचालन शुरू होने का इंतजार कर रहा है। ग्रिड बनकर पूरी तरह तैयार होने के बावजूद इसके चालू नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान संजय सेठ ने मौके से ही बिजली विभाग के सीएमडी से दूरभाष पर बातचीत कर ग्रिड को अविलंब चालू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए बनाई गई परियोजनाओं को लंबे समय तक लंबित रखना उचित नहीं है। विभाग को प्राथमिकता के आधार पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ग्रिड का संचालन शुरू करना चाहिए。

हजारों उपभोक...