एक वर्ष में 51 हजार मीट्रिक टन मशरूम का उत्पादन कर यूपी ने बनाया कीर्तिमान
लखनऊ, अगस्त 2 -- यूपी ने मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश ने मशरूम उत्पादन में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य ने वर्ष 2024-25 में 51 हजार मीट्रिक टन मशरूम का उत्पादन कर राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश के कुल 4.27 लाख मीट्रिक टन मशरूम उत्पादन में उत्तर प्रदेश की लगभग 13 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह उपलब्धि किसानों की मेहनत, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है।
सरकार की नीतियाँ उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वैल्यू एडेड फसलों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। इसी दिशा में सफल पहल के रूप में मशरूम उत्पादन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.