नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को करुणामूलक आधार पर 86 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इन सभी आश्रितों को पर्यावरण सेवाएं विभाग में दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया गया है। समारोह में महापौर राजा इकबाल सिंह और पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर उपस्थित रहे। दोनों ने जानकारी दी कि निगम ने बीते एक वर्ष के दौरान 1460 सफाई कर्मचारियों को पक्का किया है। इसके अतिरिक्त 562 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.