भदोही, अगस्त 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में निर्धारित तिथियों में रोजगार मेला आयोजित किए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 38 रोजगार मेला आयोजित हुआ। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए कुल 47 सौ युवाकों ने आनलाइन आवेदन किया था। रोजगार मेले में कुल 47 सौ अभ्यर्थियों का पंजीयन हुआ था जिसमें साक्षात्कार के बाद कुल 1921 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में युवाओं को नौकरी दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 38 रोजगार मेलों का आय...