खगडि़या, जनवरी 13 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के सियादतपुर अगुवानी पंचायत के राका गांव में 15वीं वित्त आयोग (टाइड) मद से बनायी गई पीसीसी सड़क व नाला निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। मात्र एक वर्ष के अंदर ही पीसीसी सड़क टूटकर बर्बाद हो गई है। सड़क के टूटते ही स्थानीय ग्रामीण निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर अंगुली उठाना शुरू कर दिया है। आज उक्त सड़क की चर्चा पंचायत में जोर शोर से शुरू है, लेकिन विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत में 15वीं वित्त की करीब साढ़े आठ लाख की राशि से वार्ड नंबर 18 स्थित प्रभाकर झा के घर से बबलू सिंह के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया है। वर्ष 2024 के अंत तक पूर्ण कर लिया गया, लेकिन बतौर एक वर्ष के अंदर ही सड़क टूटकर बर्बाद हो चुकी है। आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.