फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- फिरोजाबाद, भारतीय हलधर किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने विद्युत कार्यालय पहुंच प्रीपेड मीटर एवं विद्युत संबंधी समस्याओं को उठाया। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण के नाम संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता अभिषेक को सौंपा। भारतीय हलधर किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव गीतम सिंह राजपूत, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव देशराज भगत, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता उदयवीर सिंह यादव, प्रदेश महासचिव विनोद राठौर, मंडल उपाध्यक्ष शिवम यादव, टिंकू यादव, ओमवीर सिंह यादव, सिकंदर मंसूरी सहित दर्जनों लोग पहुंचे। रैपुरा में विद्युत उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन को एक वर्ष से अधिक वक्त बीतने के बाद भी लाइन से न जोड़ने पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि बिल भुगतान के बाद भी उपभोक्ता यहां पर अंधेरे में हैं। यह भी पढ़ें- नेटवर्क ईशू वाले स्थानों पर नहीं होंगे मीटर प्रीपे...