नई दिल्ली, मई 16 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) ढांचे के तहत शुरू किए जा रहे एक वर्षीय परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जल्द आवेदन आमंत्रित करेगा। विश्वविद्यालय ने बताया कि इसके लिए अलग पोर्टल जारी किया जाएगा।विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए डीयू के वे ही विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे जो चार वर्षीय ऑनर्स रिसर्च के साथ या उद्यमिता पाठ्यक्रम कर रहे हैं। इसके अलावा संबंधित विषय में मेजर के साथ चार वर्षीय स्नातक डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थी भी अन्य निर्धारित शर्तें पूरी करने पर पात्र होंगे।विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को दाखिले से जुड़ी स्थिति, कार्यक्रम और अन्य घोषणाओं की जानकारी के लिए नियमित रूप से प्रवेश वेबसाइट देखने की स...