गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र के एक वर्षीय कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण कुल 30 सीटों में अब तक 18 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। शेष 12 सीटें अब भी रिक्त हैं। उप निदेशक रास बिहारी चतुर्वेदी ने इच्छुक युवाओं से शीघ्र आवेदन करने की अपील की है, ताकि शेष सीटें भरते ही कक्षाएं प्रारंभ कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए संचालित किया जा रहा है। महिला तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी प्रवेश की सुविधा दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...