प्रयागराज, सितम्बर 28 -- प्रयागराज। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरपीएनएलयू) में संचालित एक वर्षीय एलएलएम (लोक विधि) पाठ्यक्रम को लेकर अनियमितता के आरोप लगे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन पर यूजीसी के एक वर्षीय एलएलएम उपाधि कार्यक्रम संबंधी 2012 के दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर प्रवेश देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार पिछले सत्र में 10 और मौजूदा सत्र में 10 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। ऐसे में कुल 20 विद्यार्थियों के भविष्य और डिग्री की मान्यता को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक वर्षीय एलएलएम कार्यक्रम के लिए सेंटर फॉर पोस्ट-ग्रेजुएट लीगल स्टडीज की स्थापना जरूरी है। साथ ही केंद्र में कम से कम 10 शिक्षक होने चाहिए, जिनमें कम से कम चार प्रोफेसर या एसोसिएट प्रोफेस...