नई दिल्ली, जुलाई 3 -- अमेरिका अपनी आजादी के ढाई सौ साल पूरे कर रहा है। इसलिए इस बार 4 जुलाई को मनाए जाने वाले स्वाधीनता दिवस में वहां खास जश्न का माहौल है। जाहिर है, किसी भी देश की इतनी लंबी लोकतांत्रिक यात्रा खास मायने रखती है। यह महत्व तब और अधिक बढ़ जाता है, जब विकास के बूते उस देश को 'सुपर पावर' का तमगा हासिल है। यद्यपि आधुनिक लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे पुराना पन्ना ग्रेट ब्रिटेन का है। यह इतिहास तो सन् 1215 में मैग्ना कार्टा से ही शुरू हो गया था, जब राजा की ताकत कम कर दी गई थी। फिर धीरे-धीरे राजा की शक्ति संसद के सामने इतनी कम कर दी गई कि वह प्रतीकात्मक रह गया। ग्रेट ब्रिटेन भले एक राजतंत्रात्मक लोकतंत्र है, लेकिन वहां की व्यवस्था और समाज कम लोकतांत्रिक नहीं। लोकतांत्रिक देशों में हम अमेरिका व भारत जैसे देश का नाम ले सकते हैं। यद्यपि...